झारखंड के 9 अफसर बनेंगे IAS, प्रक्रिया शुरू [9 officers from Jharkhand will become IAS, process has started]

1 Min Read

रांची। झारखंड के 9 अफसर आइएएस बनने जा रहे हैं। इन 9 अधिकारियों को बिना UPSC की परीक्षा पास किए IAS अधिकारी बनाया जाएगा, जिसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। अफसरों की लिस्ट भी यूपीएससी को सौंप दी गई है।

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का होगा प्रमोशनः

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का जल्द ही IAS अधिकारी के रूप में प्रमोशन होगा। इस संबंध में नई दिल्ली में UPSC के साथ मुख्य सचिव अलका तिवारी और अन्य अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया।

बता दें कि इस बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अविनाश कुमार और कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो भी शामिल हुए। ये सभी रिक्तियां साल 2023 की हैं। बताया जा रहा है कि अनुमति मिलने के बाद UPSC अब चयनित अधिकारियों के नामों का पैनल DOPT को भेजेगा।

इसमें केंद्र सरकार की सहमति मिलने के बाद IAS बनने की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसमें करीब 10 से 15 दिन का समय और लगेगा।

इसे भी पढ़ें

राज्य में कई आइएएस और जेएएस अफसरों का तबादला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं