झारखंड। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 में जीतने वाले 81 प्रत्याशियों में से 79 प्रतिशत करोड़पति हैं। यानी 81 में से 64 करोड़पति विधायक हैं। इस विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक झामुमो के करोड़पति प्रत्याशी विधायक बने हैं। कुल प्रत्याशियों में से झामुमो के 30 करोड़पति प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। इनमें से 24 ने जीत हासिल की है।
वहीं, भाजपा के 46 करोड़पति प्रत्याशियों में से मात्र 18 ही जीत पाए हैं। कांग्रेस के इस बार 25 करोड़पति प्रत्याशियों में से 15 ने जीत हासिल की है। राजद का एक भी करोड़पति प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत पाया है। वहीं, अन्य में एक को सफलता मिली है।
इसे भी पढ़ें







