तमाड़। तमाड़ थाना क्षेत्र के आगरा गांव में एक जंगली हाथी ने 61 वर्षीय ईश्वर महतो को कुचल कर मार डाला। घटना सुबह साढ़े छह बजे के आसपास हुई।
ईश्वर महतो शौच के लिए तालाब जा रहे थे, तभी उनका सामना जंगली हाथी से हो गया। हाथी ने उन्हें सूंड से उठा कर पटक दिया।
घटना के बाद गांववालों ने देखा कि ईश्वर महतो घायल अवस्था में जमीन पर पड़े थे और हाथी जंगल की ओर भाग गया था। परिजनों ने उन्हें तमाड़ अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर तमाड़ विधायक विकास मुंडा ने वन विभाग को निर्देश दिया और अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिलवाया।
विधायक ने 3 लाख 50 हजार रुपये का और मुआवजा देने का आश्वासन दिया, जो दस्तावेज़ पूरे होने के बाद दिया जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें