रांची के बरियातू से 4 महिला समेत 6 ड्रग्स पैडलर्स गिरफ्तार [6 drug peddlers including 4 women arrested from Bariatu, Ranchi]

2 Min Read

11.72 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

रांची। राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से 4 महिला समेत 6 ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार किये गये हैं। उनके पास से ब्राउन शुगर भी बरामद किया गया है।

11.27 ग्राम ब्राउन शुगर 70 अल्युमिनियम के फोयेल में लपेटा हुआ था। साथ ही इनके पास से 90 हजार रुपये कैश भी मिले हैं।

रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि 11 जून को पुलिस को गुप्त सूचना मिली की बरियातू के रामेश्वरम लेन के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर बेच रहे हैं।

इसके बाद बरियातू थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान एक कमरे में 6 लोग ब्राउन शुगर को अल्मुनियिम के फोएल में लपेट रहे थे। पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ सभी को गिरफ्तार कर लिया।

सिविल ड्रेस की गई छापेमारी

एसएसपी ने बताया कि लगातार हो रही कार्रवाई के कारण ड्रग्स पैडलर्स जिस इलाके में ड्रग्स की सप्लाई करते थे उस इलाके में पुलिस पर नजर रखा करते थे।

इसी वजह से वे कई बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाते थे। इसी को देखते हुए रांची पुलिस की टीम ने महिला ड्रग्स पैडलर्स को पकड़ने के लिए किसी भी वाहन का प्रयोग ही नही किया।

यहां तक की रेड में शामिल महिला और पुरुष पुलिस को भी सिविल ड्रेस में ही छापेमारी के लिए भेजा गया था। पकड़े गए ड्रग्स पैडलर्स का मुम्बई लिंक सामने आया है, जिसकी पड़ताल की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

रांची से PLFI के 5 नक्सली गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं