पलामू में जहरीली शराब पीने से 6 की मौत शराब में मिलाया जा रहा यूरिया और कीटनाशक [6 die after drinking poisonous liquor in Palamu. Urea and pesticides are being mixed in liquor.]

1 Min Read

पलामूपलामू के छतरपुर में बीते दो हफ्ते में अब तक छह युवाओं की मौत जहरीली शराब पीने से हो गयी है। यहां अवैध रूप से जहरीली शराब बेची जा रही है। महुआ के शराब के नाम पर उसमें यूरिया, कीटनाशक दवाईयां समेत अन्य रासायनिक पदार्थ मिलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के नाक के नीच शराब माफिया लगातार इस धंधे को बढ़ा रहे हैं जिसका खामियाजा युवा पीढ़ी को भुगतना पड़ रहा है।

मृतकों में ये हैं शामिलः

शराब पीने से जिनकी मौत हुई है उनमें सुनार मुहल्ला निवासी सरयू रजक के 40 वर्षीय पुत्र अनिल रजक, बिरजू रजक के 35 वर्षीय पुत्र गोपाल रजक, बस स्टैंड निवासी स्व कृष्णा चंद्रवंशी के 35 वर्षीय पुत्र भोला चंद्रवंशी और बबन पासवान के पुत्र भीष्म पासवान, बाजार परिसर निवासी अनिल चंद्रवंशी और दास मुहल्ला निवासी सुनील दास है।

इसे भी पढ़ें

लोजपा के 2 नेताओं की मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं