Jio digital growth
रांची। साल 2025 भारत के डिजिटल सफर में मील का पत्थर साबित हुआ। रिलायंस जियो ने बड़े पैमाने पर 5G माइग्रेशन के जरिए देश में डेटा उपयोग के तरीके बदल दिए। जियो ट्रू 5G पर 23.4 करोड़ यूजर्स के माइग्रेशन से डेटा खपत में ऐतिहासिक वृद्धि देखी गई। जनवरी में प्रति यूजर औसत डेटा खपत 32.3 जीबी थी, जो दिसंबर तक बढ़कर 38.7 जीबी तक पहुंच गई।
जियो का दावा
जियो का दावा है कि 5G नेटवर्क की स्पीड प्रतिस्पर्धियों से 1.4 गुना तेज है और प्रोडक्टिविटी तीन गुना बढ़ी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी नेटवर्क विस्तार तेजी से हुआ।
जियो का नया रिकॉर्ड
सब्सक्राइबर आधार में जियो ने नया रिकॉर्ड बनाया; सितंबर में 50 करोड़ यूजर्स पार कर गए। साल के पहले दस महीनों में 2.72 करोड़ नए सब्सक्राइबर जुड़े। कुल नेटवर्क डेटा ट्रैफिक 162 एक्साबाइट दर्ज हुआ। जियो एयरफाइबर ने जुलाई में दुनिया का नंबर-1 FWA नेटवर्क बनने का मुकाम हासिल किया, और महाकुंभ में 2 करोड़ वॉयस कॉल और 40 करोड़ डेटा रिक्वेस्ट हैंडल कर नेटवर्क की मजबूती दिखाई। साल के अंत में Jio Platforms का IPO 2026 में आने की घोषणा ने जियो की वैश्विक पहचान को और मजबूत किया। कुल मिलाकर, 2025 जियो के लिए डिजिटल ग्रोथ और नेटवर्क रिकॉर्ड का साल रहा।







