Almora bus accident: अल्मोड़ा में बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 7 यात्रियों की मौत, 12 घायल

Anjali Kumari
1 Min Read

Almora bus accident

अल्मोड़ा, एजेंसियां। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भिकियासैंण क्षेत्र के शिलापनी के पास एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 12 यात्री घायल हुए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बस में कुल 19 यात्री सवार

बस में कुल 19 यात्री सवार थे। मृतकों में गोविंद बल्लभ (80), पार्वती देवी (75), सूबेदार नंदन सिंह अधिकारी (65), तारा देवी (50), गणेश (25), उमेश (25) और एक अज्ञात युवक शामिल हैं। घायलों में दो महिलाएं और दस पुरुष शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक अनुमान है कि बस चालक का नियंत्रण खो जाने के कारण यह हादसा हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों को तत्काल और उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Share This Article