कोडरमा। झारखंड में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर पहल की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग इन प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में सुविधाएं बढ़ा रहा है। जिससे कि इलाज के लिए मरीजों को कहीं दूर न जाना पड़े।
इस कड़ी में कोडरमा जिले के अंतर्गत चल रहे चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए मशीनों की खरीदारी की जानी है। इसके लिए विभाग ने 2 करोड़ रुपए आवंटित किए है।
इस राशि से रुपायडीह, परसाबाद, दरदाही और तिलैया डैम चारों केंद्रों के लिए मशीनों की खरीदारी की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने चार सेंटरों के लिए प्रति सेंटर 50 लाख रुपए राशि आवंटित की है। जिससे कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए मशीनों की खरीदारी की जाएगी।
ये खरीदारी जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। वहीं टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह से आनलाइन होगी, जिससे कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना नहीं होगी।
वहीं मशीनों के संचालन से लेकर मेंटेनेंस की जिम्मेवारी सिविल सर्जन की होगी।
साथ ही सिविल सर्जन को यह भी देखना होगा कि इन मशीनों का संचालन तकनीकी रूप से जानकार स्टाफ करेंगे। जिससे कि मशीन का बेहतर ढंग से इस्तेमाल किया जा सके।
इसे भी पढ़ें
दिल्ली में आप का प्रदर्शन, हिरासत में लिये गये आतिशी और सौरभ









