रांची समेत झारखंड के 3 अपराधी हैं इंटरपोल के वांटेड [3 criminals from Jharkhand including Ranchi are wanted by Interpol]

2 Min Read

रांची। अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन, यानी इंटरपोल ने कुख्यात और वांटेड अपराधियों की ताजा सूची जारी की है। इसमें झारखंड के 3 अपराधियों के नाम शामिल हैं।

इंटरपोल ने इन अपराधियों के नाम अपने अधिकारिक वेबसाइट पर जारी लिस्ट में डाले हैं।

वेबसाइट पर रेड नोटिस और येलो नोटिस वाले अपराधियों की लिस्ट पोस्ट की गयी है। रेड नोटिस में 282 अपराधियों के नाम हैं।

लिस्ट में रांची का रत्नेश सहाय, जमशेदपुर के हैदर सईद मुहम्मद आर्शियान एवं संजय कुमार चौधरी के नाम शामिल हैं। हैदर पर आतंकवादी गतिविधियों में संलग्न रहने का आरोप है।

प्रिंस खान का नाम शामिल नही

हैरानी की बात ये है कि तमाम संभावनाओं के बावजूद इसमें प्रिंस खान का नाम नहीं है। बताया जा रहा है कि इंटरपोल की सूची जो सीबीआई की वेबसाइट पर डाली गई है उसमें प्रिंस खान का नाम शामिल नहीं है।

हालांकि इस सूची में झारखंड के 3 गैंगस्टर के नाम शामिल हैं। लेकिन प्रिंस खान का नाम नहीं होना हैरान करने वाली बात है। इंटरपोल की लिस्ट में प्रिंस खान का नाम शामिल करने का दावा किया जाता रहा है।

धनबाद पुलिस की बढ़ी मुश्किलें

लेकिन भारतीय भगोड़ों की जो लिस्ट इंटरपोल के माध्यम से सीबीआई की वेबसाइट पर डाली गई है, उसमें प्रिंस खान उर्फ हैदर का नाम नहीं है।

इससे अर्थ ये हुआ कि धनबाद पुलिस को इस गैंगस्टर तक पहुंचने में अभी और समय लग सकता है। हालांकि इसके लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

कोयलांचल में आतंक का दूसरा नाम-गैंग्स आफ वासेपुर का प्रिंस 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं