Ranchi Municipal Corporation
रांची। राज्य निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बाद रांची जिला प्रशासन ने रांची नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत के लिए वार्ड आरक्षण से संबंधित गजट अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही शहरी निकाय चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, नगर निकाय चुनाव की तिथि जनवरी के मध्य तक घोषित किए जाने की संभावना है।
अधिसूचना के मुताबिक
अधिसूचना के मुताबिक रांची नगर निगम क्षेत्र के कुल 53 वार्डों में आरक्षण की व्यवस्था तय की गई है। इनमें से 27 वार्ड अनारक्षित श्रेणी में रखे गए हैं। अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 11 वार्ड, अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 2 वार्ड, पिछड़ा वर्ग-2 के लिए 4 वार्ड और अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 के लिए 9 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। खास बात यह है कि इनमें से कुल 25 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिससे शहरी प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
गजट के अनुसार
गजट के अनुसार, कई वार्डों में वर्ग आधारित महिला आरक्षण लागू किया गया है, जिनमें एसटी महिला, एससी महिला, ओबीसी महिला और अनारक्षित महिला वार्ड शामिल हैं। इससे विभिन्न सामाजिक वर्गों की महिलाओं को स्थानीय शासन में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा।
वहीं बुंडू नगर पंचायत की बात करें तो यहां कुल 13 वार्ड हैं, जिनमें से 6 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति के लिए 2, अनुसूचित जनजाति के लिए 2, पिछड़ा वर्ग-2 के लिए 1 और अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 के लिए 1 वार्ड शामिल है। बुंडू नगर पंचायत में महिलाओं के लिए कुल 5 वार्ड आरक्षित रहेंगे।गौरतलब हो कि वर्ष 2008 के बाद यह दूसरा मौका होगा जब झारखंड में शहरी निकाय चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराए जाएंगे। गजट जारी होने के साथ ही राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।
रांची नगर निगम आरक्षित गैर आरक्षित वार्ड.
1 एसटी अन्य वार्ड.
2 एसटी महिला वार्ड.
3 अनारक्षित महिला वार्ड.
4 अनारक्षित अन्य वार्ड.
5 एससी अन्य वार्ड.
6 अनारक्षित महिला वार्ड.
7 अनारक्षित महिला वार्ड.
8 अनारक्षित महिला वार्ड.
9 अनारक्षित महिला वार्ड.
10 अनारक्षित महिला वार्ड.
11 ओबीसी वर्ग 1 अन्य वार्ड.
12 एसटी अन्य वार्ड.
13 एसटी अन्य वार्ड.
14 एससी महिला वार्ड.
15 ओबीसी 1 महिला वार्ड.
16 ओबीसी 1 अन्य वार्ड.
17 ओबीसी 1 महिला वार्ड.
18 अनारक्षित अन्य वार्ड.
19 एसटी महिला वार्ड.
20 बीसी 2 अन्य वार्ड.
21 ओबीसी 1 अन्य वार्ड.
22 ओबीसी 1 अन्य वार्ड.
23 ओबीसी 1 महिला वार्ड.
24 अनारक्षित अन्य वार्ड.
25 अनारक्षित महिला वार्ड.
26 बीसी 2







