NEET रिजल्ट में हजारीबाग ओएसिस स्कूल केंद्र से 22 को मिला 600 से अधिक अंक [22 students from Hazaribagh Oasis School Center got more than 600 marks in NEET result]

2 Min Read

हजारीबाग: नीट यूजी के दोबारा रिजल्ट 20 जुलाई को जारी कर दिए गए है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एनटीए ने केंद्रवार और शहरवार रिजल्ट घोषित किए।

खास बात यह है कि विवादित परीक्षा केंद्रों में से कोई भी टॉपर नहीं है। केंद्रवार जारी रिजल्ट के अनुसार हजारीबाग के ओएसिस स्कूल सेंटर में परीक्षा देनेवाले 22 अभ्यर्थियों को 600 या उससे अधिक अंक मिले हैं।

बता दें कि इससे पहले जो नीट का परिणाम जारी हुआ था, उसके बाद से ओएसिस स्कूल विवादों में आ गया।

दरअलस, ओएसिस स्कूल केंद्र पर शामिल 701 अभ्यर्थियों में एक को 600 अंक और 21 को इससे अधिक अंक मिले हैं। एक अभ्यर्थी को 696 अंक मिले हैं।

नीट पेपर लीक को लेकर एनटीए पर भी सवाल खड़े होने लगे थे। विवाद काफी बढ़ जाने के बाद एनटीए ने केंद्रवार रिजल्ट जारी किया है।

ओएसिस के प्राचार्य-उप प्राचार्य किए गए थे गिरफ्तार

नीट पेपर लीक मामले में 28 जून को ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक, उप-प्राचार्य मो. इम्तियाज को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया।

उनके साथ एक अखबार के पत्रकार जमालुद्दीन को गिरफ्तार किया गया था। इसके पहले ईओयू की टीम ने पूछताछ के बाद खुलासा किया था कि नीट पेपर का जो बुकलेट पटना में जला हुआ मिला था, वह ओएसिस स्कूल से ही निकला था।

इसे भी पढ़ें

NEET UG का रिजल्ट जारी, सिटी और सेंटरवाइज दिये गये परिणाम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं