22 दारोगा प्रमोट, बने इंस्पेक्टर, देखें लिस्ट [22 inspectors promoted, became inspectors, see list]

2 Min Read

रांची। डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में महानिदेशक चयन पर्षद की बैठक में राज्य के 22 दारोगा प्रमोशन के योग्य पाए गए हैं। ये इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नत होंगे।

इस बैठक में राज्य के 49 दारोगा के प्रमोशन पर विचार किया गया। इसमें 22 दारोगा को इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन के योग्य पाया गया, वहीं 22 अन्य दारोगा को वृहत सजा प्रभावी होने के चलते प्रमोशन के लिए अयोग्य पाया गया है।

वहीं पांच ऐसे दारोगा हैं, जिनका प्रमोशन लंबित है। इनमें से चार पर विभागीय कार्यवाही लंबित व एक पर नारायणपुर थाना से संबंधित एक मामला लंबित है।

ये दारोगा बनेंगे पुलिस इंस्पेक्टर

संजय चंद्र उरांव (विशेष शाखा), शिव बिहारी तिवारी (लातेहार, धनबाद), शंभू प्रसाद सिंह (लोहरदगा, धनबाद), त्रिलोचन तामसोय (झारखंड जगुआर, देवघर), पृथ्वी सेन दास (रांची, पलामू), अभिजीत गौतम (एटीएस), मुकेश चौधरी (लातेहार, धनबाद), सुधीर प्रसाद साहू (हजारीबाग), गुलशन भेंगरा (रामगढ़, गुमला), सोनी प्रताप (कोडरमा, रांची), अजीत कुमार भारती (रेल धनबाद), प्रशांत कुमार-1 (गिरिडीह, जामताड़ा), हरदियुस टोप्पो (रांची, देवघर), दयानंद सोरेन (जेपीए हजारीबाग, बोकारो), संजय जनक मूर्ति (दुमका, बोकारो), विजय कुमार (रांची, गिरिडीह), राजीव प्रकाश (दुमका, धनबाद), मोहम्मद कुद्दुस (जमशेदपुर), मानकी सुंडी (हजारीबाग), बैजनाथ कुमार (गिरिडीह), एस. खालीद ईमाम (रांची) और पूनम कुजूर (पलामू)।

इसे भी पढ़ें

रातू थाना के दारोगा 35 हजार घूस लेते धराये

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं