15 डीएसपी के साथ 2000 अतिरिक्त जवान तैनात [2000 additional soldiers deployed with 15 DSPs]

1 Min Read

रांची। भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली से निपटने के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। किसी भी हाल में रैली में शामिल लोग कांके रोड स्थित सीएम आवास तक नहीं पहुंचें।

इसके लिए 15 डीएसपी, 25 इंस्पेक्टर और 2000 अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। सुबह से ही मोरहाबादी में आईजी अखिलेश झा एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा सिटी एसपी राजकुमार मेहता सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

इधर बीजेपी की रैली को देखते हुए रांची शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बड़े वाहनों की एंट्री नियंत्रित की गई है।

इसे भी पढ़ें

BJYM की आक्रोश रैली में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और वाटर कैनन की बौछार, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय चोटिल

Share This Article
Exit mobile version