Independence Day:
रांची। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड पुलिस के एक IPS अधिकारी सहित 17 पुलिस अधिकारियों और जवानों को वीरता, राष्ट्रपति और सराहनीय सेवा पदकों से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को इससे संबंधित आदेश जारी किया। इनमें से 5 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक, 1 को राष्ट्रपति पदक और 11 को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की गई है।
वीरता पदक पाने वाले पुलिसकर्मीः
एसआई विनय कुमार
हेड कांस्टेबल प्रमोद राय
कांस्टेबल वेद प्रकाश महतो
कांस्टेबल रामचंद्र महतो
कांस्टेबल कृष्णा मुर्मू
राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदकः
हवलदार कैलाश कुमार श्रेष्ठा
सराहनीय सेवा पदकः
आईपीएस अनुरंजन किस्पोट्टा
डीएसपी मनोज कुमार राय
इंस्पेक्टर असित मोदी
एसआई दीपक पुंज
एएसआई महेंद्र महतो
हवलदार विजय थापा
कांस्टेबल विदेशी मांझी
कांस्टेबल अजय कुमार दुबे
हवलदार रंजीता कुजूर
कांस्टेबल पुष्पा औरैया
कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह
ईमानदारी, बहादुरी और कर्मठता के लिए अवार्डः
झारखंड पुलिस के इन जांबाज अधिकारियों और जवानों को यह सम्मान उनकी कर्मठता, बहादुरी और सेवा भावना के लिए दिया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के दिन इन सभी को औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें
Jharkhand IPS Officer: झारखंड में 48 आईपीएस अधिकारियों का बड़ा तबादला, 14 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

