नगर विकास विभाग में 1688 पदों पर होगी बहाली

2 Min Read

जेएसएससी को भेजी गयी अधियाचना

रांची। नगर विकास एवं आवास विभाग में 1688 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए इसी माह झारखंड कर्मचारी चयन आयोग विज्ञापन निकाल सकता है। 16 विभिन्न पदों में कुल रिक्तियों की संख्या 1688 है।

नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से 1688 पदों की अधियाचना कार्मिक विभाग को भेजी गई थी। कार्मिक की ओर से उस अधियाचना को कर्मचारी चयन आयोग को भेज दिया गया है।

कार्मिक की ओर से भेजी गयी अधियाचना के बाद इसी माह आवेदन निकाला जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 विभिन्न पदों के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेजी गयी है। वेटनरी डॉक्टर असिस्टेंट से लेकर सेनेटरी सुपरवाइजर और कनीय अभियंता समेत कई पद शामिल हैं।

कामकाज हो रहा प्रभावित

कर्मियों की कमी से नगर विकास विभाग का राजस्व प्रभावित हो रहा है। विभाग में कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में नियुक्ति को प्राथमिकता दी जा रही है।

पद का नाम एवं रिक्तियां

वेटनरी सहायक चिकित्सा सहायक : 27

निम्नवर्गीय लिपिक : 256

स्टोनोग्राफर : 27

निम्न वर्गीय लिपिक : 96

प्लानिंग असिस्टेंट : 05

गार्डेन अधीक्षक : 12

वेटनरी अफिसर : 10

विधि सहायक : 46

सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर : 24

सेनेटरी सुपरवाइजर : 645

राजस्व निरीक्षक : 184

स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर : 55

पाइप लाइन इंस्पेक्टर : 16

कनीय अभियंता (विद्युत) : 46

कनीय अभियंता (असैनिक) : 188

कनीय अभियंता (यांत्रिक) : 51

कुल : 1688

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं