झारखंड में 9 बजे तक 12.71 प्रतिशत मतदान [ 12.71 percent voting in Jharkhand till 9 am ]

1 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की 38 सीटों पर 20 नवंबर (बुधवार) को मतदान होने जा रहा है। कुछ ही देर में वोटिंग शुरू हो जाएगी।

इस चरण में 528 प्रत्याशी मैदान में हैं। 31 मतदान केंद्रों पर जहां सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी, वहीं अन्य बूथों पर शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

निर्वाचन आयोग ने चुनाव की सभी तैयारियों पूरी कर ली है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को ही मतदान कर्मी अपने केंद्रों पर पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट्स

सुबह 9 बजे तकः

झारखंड में 9 बजे तक 12.71 प्रतिशत मतदान
9 बजे तक 12.71 प्रतिशत मतदान झारखंड में हुए हैं।
सिल्ली- 17.02 प्रतिशत
खिजरी- 15.39 प्रतिशत
देवघर में- 12.88 प्रतिशत
डुमरी-13.49 प्रतिशत
गांडेय- 12.94 प्रतिशत
गिरिडीह- 12.24 प्रतिशत
झरिया 10.59 प्रतिशत

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं