मांगों को लेकर 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी सड़कों पर [108 ambulance employees are on the streets demanding their demands]

3 Min Read

रांची। 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर हैं। उम्होंने आंदोलन के दौरान सड़क पर उतर प्रदर्शन किया। 108 एम्बुलेंस को वर्तमान समय में एक ऑउटसोर्सिंग कंपनी चला रहीं है, लेकिन गाड़ियों का रख रखाव नहीं हो रहा।

कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन ही मिल रहा है। रांची के सभी 108 एम्बुलेंस जर्जर हो चुके है, फिर भी इन्हें बदला नहीं जा रहा।

रांची में धरना पर बैठे कर्मचारीः

गुरुवार को रांची जिले के सारे कर्मचारी 108 एम्बुलेंस के कार्यालय के सामने धरना पर बैठे और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

संघ की ये हैं मांगेः

  1. वेतन एवं श्रेणी में सुधार: सभी कर्मचारियों को पूर्व संस्था के समान कुशल श्रेणी में रखा जाए और झारखंड सरकार के नियमों के अनुसार वेतन भुगतान किया जाए। साथ ही, वेतन का स्पष्ट निर्धारण किया जाए।
  2. एंबुलेंस की हालत सुधारें: झारखंड में 108 एंबुलेंस की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है और पर्याप्त मात्रा में डीजल की आपूर्ति भी नहीं हो रही है। साथ ही, यदि कोई एंबुलेंस ऑफ रोड होती है तो उस स्थान पर तुरंत वैकल्पिक वाहन उपलब्ध कराया जाए।
  3. भ्रष्ट अधिकारियों की बर्खास्तगी: संघ ने पूर्व के भ्रष्ट अधिकारियों के नामों की सूची जारी की है और इन अधिकारियों को संस्था से बाहर करने की मांग की है। इन अधिकारियों में शामिल हैं:
    o CL/EME अजय सिंह
    o CL राजेश कुमार
    o EME जुबेर आलम
    o CL धर्मेंद्र कुमार
    o EME सौरभ मिश्रा
  4. वेतन भुगतान की तिथि: फरवरी और मार्च 2025 का वेतन 10 अप्रैल 2025 से पहले किया जाए और महीने के 10 तारीख तक कर्मचारियों का वेतन नियमित रूप से भुगतान किया जाए।
  5. EPF और ESIC बीमा सुविधा: सभी कर्मचारियों को EPF (कर्मचारी भविष्य निधि) और ESIC (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) बीमा की सुविधा तुरंत प्रदान की जाए।
  6. वेतन भुगतान का समान अधिकार: यदि EMT और Pilot कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किया जाता है, तो संस्था के उच्च अधिकारियों का भी वेतन भुगतान रोका जाए।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में स्वास्थ्य विभाग की योजनाएँ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं