Ranchi VIP meeting:
रांची। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक 10 जुलाई 2025 को होटल रेडिसन ब्लू, रांची में होगी। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री, विभिन्न राज्य के मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भागीदारी रहेगी। इस महत्वपूर्ण आयोजन को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में कई अस्थायी बदलाव किए गए हैं।
प्रतिबंधित समय और मार्गः
– बड़ी मालवाहक गाड़ियां:
सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक शहर में प्रवेश व संचालन वर्जित रहेगा।
– छोटे मालवाहक वाहन:
– सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक फिर शाम 4:00 से रात 7:00 बजे तक शहर में प्रवेश और परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
– ऑटो रिक्शा:
– सुबह 8:00 से दोपहर 12:00 बजे फिर दोपहर 2:00 से शाम 6:00 बजे तक बिरसा चौक से सुजाता चौक के बीच आवाजाही बंद रहेगी।
-सभी प्रकार के वाहन:
बिग बाजार चौक से कडरू ब्रिज तक (केवल बैठक में शामिल होने वाले वाहनों को छोड़कर) किसी भी वाहन की आवाजाही पर रोक रहेगी।
Ranchi VIP meeting:पार्किंग व्यवस्थाः
– मुख्य अतिथियों एवं पदाधिकारियों के वाहन:
होटल रेडिसन ब्लू के लोअर बेसमेंट पार्किंग में रहेंगे।
– अन्य जिला स्तर के अधिकारी (वरीय अधिकारी को छोड़कर):
रांची क्लब एवं निर्धारित पार्किंग एरिया में वाहन पार्क करेंगे।
– जिला स्तर के वरीय अधिकारी:
फिरायालाल मैदान में अपने वाहनों की पार्किंग करेंगे।
इसे भी पढ़ें
Amit Shah: अमित शाह आज रांची आयेंगे, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर केंद्रीय टीम पहुंची









