अमित शाह ने लॉन्च किया ‘सहारा रिफंड पोर्टल’, ये है रिफंड का प्रोसेस
नई दिल्ली। सहारा इंडिया के निवेशकों के पैसे लौटाने के लिए केंद्रीय गृह अमित शाह ने ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ मंगलवार को लॉन्च किया। अटल ऊर्जा भवन में इस पोर्टल की शुरुआत की गई। पोर्टल के जरिए सहारा के उन निवेशकों के पैसे वापस दिए जाएंगे, जिनके निवेश की अवधि, यानी समय सीमा पूरी हो चुकी है।
सहारा इंडिया की को-ऑपरेटिव सोसाइटीज के 10 करोड़ निवेशकों के पैसे फंसे हुए हैं। इसमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। पैसे वापस नहीं मिलने पर निवेशकों ने इस मामले में सरकार से हस्तक्षेप करने की अपील की थी। पोर्टल पर सहारा इंडिया के इन्वेस्टर्स की डिटेल्स होंगी। यह जानकारी भी होगी कि सहारा में निवेश किए गए पैसों को कैसे वापस पाया जा सकता है।
इन 4 सोसाइटी के निवेशक ही कर सकेंगे आवेदन
सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड
सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड
हमारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड
स्टार्स मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड
रिफंड की ये है प्रोसेस
सबसे पहले https://mocrefund.crcs.gov.in/ पोर्टल पर जाए।
पोर्टल के होमपेज पर जमाकर्ता पंजीकरण पर क्लिक करें।
आधार नंबर और इससे जुड़ा मोबाइल नंबर डालना होगा।
सेंड OTP पर क्लिक करें और OTP आने पर दर्ज करें।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर जमाकर्ता लॉगिन पर क्लिक करें।
दोबारा आधार और मोबाइल नंबर डालकर OTP दर्ज करें।
नियम और शर्तों को पढ़कर ‘मैं सहमत हूं’ पर क्लिक करें।
आपकी पूरी डिटेल्स जैसे बैंक का नाम, जन्मतिथि आ जाएगी।
जमा प्रमाण पत्र की प्रति के साथ दावा अनुरोध फॉर्म भरें।
सोसाइटी का नाम, सदस्यता नंबर, जमा राशि भरनी होगी।
कोई लोन लिया है या पार्शियल पेमेंट मिला है तो ये बताना होगा।
दावा राशि 50 हजार से ज्यादा है तो पैन कार्ड की डिटेल्स दें।



















