रांची। हॉकी इंडिया ने आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की 40 महिला हॉकी टीम का कोर ग्रुप बनाया है। इन 40 सदस्यीय कोर ग्रुप में झारखंड की आठ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इन्हीं खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर के बाद चयनित कर
कर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम में शामिल किया जायेगा। इन 40 भारतीय महिला हॉकी टीम में आठ खिलाड़ी यानि कुल का 20 प्रतिशत खिलाड़ी झारखंड से हैं। जबकि भारत की कुल जनसंख्या का मात्र 2.85 प्रतिशत जनसंख्या झारखंड का है।
झारखंड के इन आठ खिलाड़ियों में छह खिलाड़ी सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, महिला टेटे और अंजना डुंगडुंग सिमडेगा जिले की और दो खिलाड़ी निक्की प्रधान और अलबेला रानी टोप्पो खूंटी जिला से हैं।
दो सगी बहनें भी है कोर ग्रुप में
सलीमा टेटे और महिमा टेटे दोनो सगी बहन है , झारखंड के इतिहास में संभवत यह पहला अवसर जब दो सगी बहनों की जोड़ी एक साथ सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोर ग्रुप में सामिल है, अंजना डुंगडुंग की बड़ी बहन अलका डुंगडुंग भी पूर्व में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।
महिमा, अंजना और अलबेला रानी को पहली बार सीनियर भारतीय टीम के कोर ग्रुप में सामिल किया गया है, जबकि निक्की, सलीमा,संगीता,ब्यूटी और दीपिका सोरेंग पूर्व से ही कोर ग्रुप में थी, वैसे महिमा टेटे पूर्व में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा रह चुकी है।
इसे भी पढ़ें
राजगीर में आयोजित होगा हीरो एशिया कप 2025, हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण में एमओयू