राष्ट्रीय युवा महोत्सव में रांची के आदित्य ने दिखाया दम, मिला तीसरा स्थान [Aditya of Ranchi showed his strength in National Youth Festival, got third place]

1 Min Read

रांची। एमिटी विश्वविद्यालय नोएडा में तीन से सात मार्च तक 38वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें देशभर की शीर्ष 148 विवि के 2500 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें रांची योगदा सत्संग कॉलेज के छात्र ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया है।

वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय था सोशल मीडिया का मानव के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव: यह आवश्यकता है या अनियंत्रित संकट। इस विषय पर आदित्य ने अपनी तर्कशक्ति और प्रभावशाली विचारों के दम पर देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया।

इसे भी पढ़ें

रांची के ऑड्रे हाउस में 23 दिसंबर को राज्यस्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस महोत्सव का आयोजन 

Share This Article
Exit mobile version