देश के 32 पावरप्लांटों में एनटीपीसी से कोयले की आपूर्ति बदं [Supply of coal from NTPC stopped in 32 power plants of the country]

1 Min Read

रांची। एनटीपीसी से देश के 32 पावर प्लांटों को कोयले की आपूर्ति बंद हो गयी है. आपूर्ति बंद होने का मुख्य कारण डीजएम कुमार गौरव की हत्या के बाद से उत्पादन और ट्रांसपोर्टेशन बंद होना है। कुमार गौरव की हत्या के बाद उत्पन्न हुई स्थिति का जायजा लेने के लिए कंपनी के निदेशक शिवम श्रीवास्तव हजारीबाग स्थित कंपनी के कार्यालय पहुंच चुके हैं।

आठ मार्च 2025 को हजारीबाग जिले के फतहा चौक के पास अपराधियों ने एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से एनटीपीसी का उत्पादन और ट्रांसपोर्टेशन पूरी तरह बंद हो चुकी है।

उत्पादन बंद होने से राज्य सरकार को रॉयल्टी मद में प्रति दिन सात करोड़ रुपये की दर से नुकसान हो रहा है। शनिवार से कोयले का उत्पादन बंद होने की वजह से सोमवार तक राज्य सरकार को रॉयल्टी मद में 21 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें

एनटीपीसी पर 857 करोड़ रुपये का जुर्माना बरकरार

Share This Article
Exit mobile version