रांची DC ने जिला स्कूल का औचक निरीक्षण किया, लैब में छात्रों से पूछे सवाल [Ranchi DC did a surprise inspection of the district school, asked questions to the students in the lab]

1 Min Read

रांची। रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार के साथ जिला स्कूल रांची का अचौक निरीक्षण किया। अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची द्वारा निरीक्षण के क्रम में शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों की उपस्थिति, विभिन्न कक्षाओं के पठन-पाठन, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब एवं विभिन्न प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया।

उनके द्वारा प्रयोगशाला में छात्रों से कई सवाल भी पूछे। साथ ही उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

स्कूल के फंड की जानकारी लीः

डीसी ने विद्यालय में विभिन्न कोष कि जानकारी ली। साथ ही इस कोष के माध्यम से विद्यालय में जिन चीजों कि आवश्यकता है, उसे पूरा कराने का निर्देश दिया गया। साथ विद्यालय के शौचालय कि मरम्मती कराने का भी निर्देश दिया गया।

छात्रों कि कम उपस्थिति थी। जिसमें उनके द्वारा निर्देश देते हुए इस पर ध्यान देने को कहा गया।

इसे भी पढ़ें

दुरुस्त होगी जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था, डीसी ने मांगा सुझाव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं