रांची के गुरुनानक अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा [Uproar after death of patient in Ranchi’s Guru Nanak Hospital]

1 Min Read

रांची। राजधानी रांची के स्टेशन रोड स्थित गुरुनानक अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई। मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद देर रात परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

दोनों ओर से मामला दर्जः

परिजनों का कहना है कि मरीज को पथरी के इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। परंतु डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उसकी जान चली गई। फिलहाल, दोनों पक्षों ने इस मामले में चुटिया थाना में लिखित आवेदन दिया है।

पुलिस ने शुरू की जांचः

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

इसे भी पढ़ें

राजधानी रांची में दिनदहाड़े 14 लाख की छिनतई [ 14 lakhs looted in broad daylight in the capital Ranchi ]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं