प्रधानमंत्री से मिले झारखंड के राज्यपाल [Jharkhand Governor met the Prime Minister]

1 Min Read

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने प्रधानमंत्री का राज्य के विकास व विधि व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन से प्रकाशित राजभवन पत्रिका की प्रति प्रधानमंत्री को भेंट की।

यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 तक राजभवन की विभिन्न गतिविधियों पर आधारित है।

इसे भी पढ़ें

कौन हैं झारखंड के नए राज्यपाल संतोष गंगवार ? 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं