रांची। बीजेपी के विधायकों ने पेपर लीक को लेकर मंगलवार को सदन के बाहर प्रदर्शन किया। तमाम विधायक विधानसभा के प्रवेश द्वार के बाहर धरने पर बैठे। सभी विधायक हाथों में बैनर पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ का नारा लगाते रहे। दरअसल मैट्रिक में पेपर लीक को लेकर यह तमाम विधायक आक्रोशित हैं।
बीजेपी का आरोपः
बीजेपी नेताओं का कहना हैं कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में जितनी परीक्षाएं होती है सभी परीक्षाओं में पेपर लीक हो जाता है। बीजेपी के तमाम विधायकों ने पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें
झारखंड विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत, राज्यपाल ने उठाए कई अहम मुद्दे








