डीएसपीएमयू छात्रों संग एबीवीपी ने मनाया रंग उत्सव, कलाकारों ने जमाया रंग [ABVP celebrated Rang Utsav with DSPMU students, artists added colour to the event]

IDTV Indradhanush
1 Min Read


रांची।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रंग उत्सव मनाया। विवि प्रशासन के द्वारा कैंपस में आयोजन की मनाही के कारण इसका आयोजन विवि के मैदान में किया गया। जहां विद्यार्थी परिषद के द्वारा इसे आयोजित किया गया।

नागपुरी गीत और संगीत के साथ पारंपरिक तरीके से होली की मस्ती में युवा झूमते रहे। 11 बजे से आयोजित होली मिलन समारोह शाम चार बजे तक चला। इसमें लगभग 1000 विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भोजपुरी गायक रितेश पांडे और लोकप्रिय नागपुरी गायक नितेश कच्छप सहित कई स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी और होली का रंग जमाया।

कार्यक्रम की शुरुआत में विवि के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य, एबीवीपी के क्षेत्र संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, रितेश पांडे सहित अन्य लोग शामिल हुए। आयोजन का सफल बनाने में आनंद कुमार, आदित्य कुमार सिंह, गौरव सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में जाउआ उठा, ‘जाउआ माई’ करती हैं ये परहेज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं