टीपीसी का उग्रवादी समरित गंझू गिरफ्तार

2 Min Read

रामगढ़। टीपीसी उग्रवादी संगठन के सक्रिय सदस्य समरित गंझू को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

रामगढ़ एसपी के अनुसार टीपीसी उग्रवादी संगठन का सक्रिय सदस्य अपने ससुराल में छुपा हुआ था।

पुलिस निरीक्षक पतरातू अंचल, योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

गठित टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए सयाल नाला पार से टीपीसी समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ मड्डु, को गिरफ्तार किया गया।

उसके पिता रथवा गंझू, कोयलंग बड़कागांव, जिला-हजारीबाग के रहनेवाले हैं। गिरफ्तार उग्रवादी के पास से दो लोडेड पिस्टल मिले हैं।

पूछताछ में उसने बताया कि टीपीसी के एरिया कंमाडर दिवाकर गंझू के आदेश पर उसका भतीजा बोटल उर्फ विशाल एवं दो अज्ञात उग्रवादी 20 मई को 10 नम्बर सयाल डी कोलियरी में डम्प के पास जाकर दहशत फैलाने के नियत से फायरिंग भी इसी हथियार से किये थे। घटना के बाद उसने पिस्टल एवं कारतूस अपने पास छिपा कर रखे थे।

गिरफ्तार उग्रवादी को हथियार एवं कारतूस के साथ पकड़े जाने के सबंध में पतरातू (भुरकुण्डा) थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जेल में भेजा जा रहा है।

वहीं अन्य फरार टीपीसी के उग्रवादियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान जारी है।

इसे भी पढ़ें

कई राज्यों में NIA का छापा , 5 गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं