झारखंड में बढ़ती गर्मी से बेहाल लोग, जमशेदपुर में सबसे ज्यादा गर्मी [People are suffering due to increasing heat in Jharkhand, Jamshedpur is the hottest place]

2 Min Read

रांची। कड़कड़ाती धूप ने झारखंड की आबो हवा बदल दी है। घर से बाहर निकलने पर ऐसा महसूस होता है जैसे सूर्य पृथ्वी को अपनी ओर खींचता चला जा रहा है। हर दूसरे दिन राज्य में गर्मी का पारा बढ़ता चला जा रहा है।

दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज झारखंड का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने ये भी संभावना जताई है कि आने वाले दो दिनों में राज्य के तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इस बीच आसमान में बादल भी छाए रह सकते, जो राहत की खबर है।

जमशेदपुर में पड़ रही सबसे अधिक गर्मी

अगर हम जिलेवार मौसम का हाल देखें तो टाटा नगरी जमशेदपुर में गर्मी सबसे अधिक कहर बरसा रही है। जमशेदपुर में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। किसी जमाने में हिल स्टेशन कहलाने वाली रांची की गर्मी का मार से बच कराह रही है।

रांची में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है। कोल कैपिटल धनबाद में आज अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा। डाल्टनगंज में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रह सकता है। वहीं देवघर में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में तापमान में बढ़ोतरी, अगले 5 दिनों में और गर्मी की संभावना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं