ग्रामीण विकास विभाग में तैयार की जा रही है एनआरईपी इंजीनियरों की रिपोर्ट [The report of NREP engineers is being prepared in the Rural Development Department]

1 Min Read

रांची। ग्रामीण विकास विभाग के राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम (एनआरईपी) के इंजीनियरों की सूची तैयार की जा रही है। ग्रामीण विकास विभाग इसके लिए सभी उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, कार्यपालक अभियंता व सहायक अभियंता को पत्र लिखा है और एनआरईपी के तहत अभियंताओं से संबंधित विस्तृत सूचना देने को कहा गया है।

विभाग ने एनआरईपी के अंतर्गत कार्यरत कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता का नाम, पदनाम, वर्तमान पदस्थापन, पदस्थापन तिथि, जन्म तिथि, गृह जिला, विगत दो पदस्थापन के बारे में प्रपत्र में जानकारी मांगी गयी है। इसके साथ ही एनआरईपी अंतर्गत जिले में कार्यरत अभियंताओं के कुल स्वीकृत बल, कार्यरत बल एवं रिक्ति की भी विवरणी देने को कहा गया है। इंजीनियरों की सूची के अनुरूप इनके पदस्थापन इत्यादि पर निर्णय लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें

ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर के 24 ठिकानों पर ईडी का छापा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं