रांची। गिरिडीह के गोड़थंबा में हुए बवाल के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास के बयान पर झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर इरफान अंसारी ने पलटवार किया है। डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा नेताओं का बयान सत्य से परे है। सच्चाई से उनका कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस पर दबाव दिया जा रहा है। दो भाइयों की लड़ाई है, आपस में सलट लेंगे।
भाजपा के नेता उकसाने और आग लगाने का काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के लोग झारखंड का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ियां झारखंड में राज नहीं कर पायेगा। उनकी बात में कोई दम नहीं है। अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया, जो नहीं होना चाहिये था।
हमारे पास भी जुबान है, हम भी अनाब-शनाब बोल सकते हैं। पर हमारा एक दायरा है। लोकतंत्र है, हम सबका सम्मान करते हैं। अगर दो भाई गलती करता है तो हम तीसरा बनकर क्यों कूदेंगे। शांत करायेंगे कि आग लगायेंगे। भाजपा नेताओं की मंशा में खोट है। वे समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। सौहार्द बनाये रखना हमारी सरकार की जवाबदेही है। मामले में जो भी दोषी होंगे, उनपर कार्रवाई होगी।
इसे भी पढ़ें
गिरिडीह: दादी के अंतिम संस्कार में गया पोता की डैम में डूबने से हुई मौत