रांची। यदि आपके आधार कार्ड में कोई जानकारी गलत है या आपको उसे अपडेट करने की जरूरत है, तो अब आप इसे आसानी से ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अब आधार कार्ड में बदलाव करने के लिए इसे ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा सरल बना दिया है।
तो आइये जानते है ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया :
सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर “Update Aadhaar” का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें। अब आपको अपना आधार नंबर डालकर उस पर आए OTP (One Time Password) से लॉगिन करना होगा। OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही आएगा।
लॉगिन करने के बाद, वह जानकारी चुनें जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं। जैसे: नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, आदि। जानकारी को अपडेट करने के लिए आपको कुछ दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। जैसे अगर आप पता बदल रहे हैं, तो आप बिजली बिल या बैंक स्टेटमेंट अपलोड कर सकते हैं।
सारी जानकारी भरने के बाद, “Submit” पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा, जिसे आप अपने अपडेट स्टेटस को ट्रैक करने के लिए उपयोग कर सकते हैं। आपके आधार में बदलाव होने के बाद, आप नया आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं या उसे डाक द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। अपने आधार कार्ड में आप नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और जेंडर की जानकारी ही अपडेट कर सकते है।
एक बात का खास ध्यान रखे की आधार अपडेट करने के लिए आपको सही दस्तावेज़ देने होंगे जैसे, नाम और जन्मतिथि के लिए पैन कार्ड, वोटर आईडी, जन्म प्रमाण पत्र में से कोई एक और पता अपडेट करने के लिए बिजली बिल, बैंक स्टेटमेंट और राशन कार्ड में से कोई एक दे सकते हैं।
अब आधार कार्ड में जानकारी ऑनलाइन अपडेट करना बहुत आसान है। आपको बस UIDAI की वेबसाइट पर जाना है, अपनी जानकारी भरनी है और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने हैं। इस प्रक्रिया के बाद आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाएगा, जो आप ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं और कुछ दिनों के अंदर आपके पते पर डाक के द्वारा भी भेज दिया जायेगा।
इसे भी पढ़ें
आधार कार्ड अपडेट कराने के मारामारी, NEET और CUET स्टूडेंट्स को मिली ये राहत