रांची। एम पासपोर्ट ऐप (पासपोर्ट वेरिफिकेशन) का नया वर्जन 10 मार्च को लॉन्च होने वाला है। इसको लेकर स्पेशल ब्रांच ने जिले के एसएसपी और एसपी को आदेश जारी किया है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय पासपोर्ट सत्यापन के लिए एम पासपोर्ट ऐप का नया वर्जन लॉन्च कर रहा है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को वर्चुअल ट्रेनिंग दी जायेगी।
प्रोजेक्ट का मकसदः
पासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट (पीएसपी) की शुरुआत विदेश मंत्रालय ने 2010 में की थी। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य भारत में पासपोर्ट सेवाओं को बेहतर बनाना है। इस प्रोजेक्ट के तहत, पासपोर्ट से जुड़ी कई सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। पासपोर्ट से संबंधित सेवाएं देने के लिए एक सरल, पारदर्शी और कुशल प्रक्रिया अपनाई गयी है।
आवेदक की जानकारी की पुष्टि के लिए राज्य पुलिस के साथ मिलकर काम किया जाता है। पासपोर्ट की डिलीवरी के लिए भारतीय डाक के साथ भी सहयोग किया जाता है। पासपोर्ट सेवाओं से जुड़ी जानकारी के लिए, राष्ट्रीय कॉल सेंटर 1800-258-1800 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, आप एम पासपोर्ट सेवा मोबाइल ऐप्लिकेशन का भी उपयोग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें