बजट सत्र : झारखंड में बंद नहीं होंगे स्कूल, बच्चे न हों तब भी चलते रहेंगे [Budget session: Schools will not be closed in Jharkhand, will continue to function even if there are no children]

1 Min Read


रांची। झारखंड में कोई भी स्कूल बंद नहीं होगा। बिना छात्रों के भी स्कूल चलते रहेंगे। यह घोषणा स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने की है। उन्होंने कहा कि हम स्कूल बंद नहीं कर सकते। स्कूलों में शिक्षक भी रहेंगे। जिन स्कूलों में बच्चे नहीं हैं, वहां बच्चों को लाने की कोशिश की जा रही है।

अगर स्कूल बंद कर देंगे तो बच्चे और भी नहीं आएंगे। सोरेन सजन में भाजपा विधायक राज सिंह के सवाल का जवाब दे रहे थे।

राज सिन्हा ने पूछा था ये सवालः
राज सिन्हा ने मंगलवार को सदन में सवाल पूछा कि झारखंड के 199 स्कूलों में एक भी छात्र नहीं हैं, लेकिन वहां 398 शिक्षक कार्यरत है।

इसे भी पढ़ें

हिमाचल में बर्फबारी जारी, स्कूल बंद 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं