चाईबासा के जंगल में नक्सलियों का कैंप ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री मिली [Naxalite camp demolished in Chaibasa forest, huge quantity of weapons and explosive material found]

1 Min Read

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस और CRPF की 60वीं बटालियन ने संयुक्त अभियान में एक नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी वनग्राम के पास की गई।

सुरक्षाबलों को नक्सली कैंप से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री मिली। दो IED (प्रत्येक लगभग 10 किलोग्राम), 29 डुअल डेटोनेटर ट्यूब (कुल 58 डेटोनेटर) और 5 बंडल कॉर्डेक्स वायर बरामद किए गए। सुरक्षा के लिहाज से बम निरोधक दस्ते ने सभी विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

एक देशी बोल्ट एक्शन राइफल भी जब्तः

वहीं, बरामद हथियारों में एक देशी पिस्तौल, दो देशी कार्बाइन, एक देशी बोल्ट एक्शन राइफल शामिल है। इसके अलावा 13 राउंड 303 बोर, 7.62 एमएम के राउंड और एक पिस्टन रॉड भी मिला। कैंप से 3 वॉकी-टॉकी, 6 नक्सली वर्दियां, 2 बैनर और 95 स्पाइक रॉड भी बरामद किए गए।

इसे भी पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम के शिवमंदिर में तोड़फोड़, नीलकंठ मंदिर का शिवलिंग हुआ खंडित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं