Tuesday, July 29, 2025

झारखंड अगेंस्ट करप्शन चलायेगा जन जागरुकता अभियान, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन [Jharkhand will run public awareness campaign against corruption, memorandum submitted to the Governor]

रांची। झारखंड अगेंस्ट करप्शन के प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन राज्यपाल संतोष गंगवार को सौंपा। इसमें कहा गया है कि भ्रष्टाचार से कराह रहा झारखंड राज्य राजभवन के दखल से भ्रष्टाचार से मुक्त हो सकता है।

झारखंड में होने वाली नियुक्तियां अक्सर विवादों में ही रही हैं, जिसके कारण राज्य के युवाओं में निराशा है। राज्यपाल से आग्रह किया गया कि पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया झारखंड में पूरी हो इसके लिए राजभवन भी समय-समय पर इसमें हस्तक्षेप करे।

वहीं ज्ञापन में यह भी कहा गया कि पलामू से 50 किमी की दूरी पर स्थित छतरपुर अनुमण्डल को जिला बनाने की पहल आपके द्वारा की जाये।

छतरपुर को जिला बनाने की मांगः

ज्ञापन में बताया गया है कि वर्षों तक नक्सलवाद का दंश झेल रहे छतरपुर के जिला बनने से इलाके का विकास और उत्थान तेज़ी से सम्भव हो पायेगा।

मतदान को लेकर फैलाये जागरुकताः राज्यपाल

राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को कहा कि वर्तमान में हो रहे चुनाव में संगठन जन जागरुकता का काम करे, ताकि अच्छे लोग चुन कर आयें और नेतृत्व करें। ताकि राज्य में भ्रष्टाचार कम हो और राज्य का विकास तीव्रगति से हो।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि झारखंड अगेंस्ट करप्शन राज्य में जन जागरुकता अभियान चलाएगी। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव मुंडा ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि संगठन भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बेहद गंभीर है।

प्रतिनिधिमंडल में केन्द्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव मुंडा, केन्द्रीय संयोजक चितरंजन कुमार, उपमहासचिव अमित यादव, सह संगठन महामंत्री अरविंद एवं केन्द्रीय सदस्य संतोष कुमार सिंह शामिल थे।

इसे भी पढ़ें

गिरिडीह में गरजे अमित शाह – सरकार बनी तो भ्रष्टाचारियों को उलटा लटकाएंगे

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Accelerator instead of brake: ब्रेक की जगह एक्सीलेरेटर! रिवर्स लेते हुए होटल में जा घुसी वकील की कार

Accelerator instead of brake: नई दिल्ली, एजेंसियां। एक भयानक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला वकील अपनी...

Bihar news: ‘बिहार की जनता अब बहकावे में नहीं आएगी’ – पूर्व सांसद का विपक्ष पर हमला

Bihar news: मोतिहारी, एजेंसियां। जदयू के पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अशफाक करीम ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव पर तीखा...

Tirupati Temple: वेंकैया नायडू की बड़ी अपील: VIP साल में एक बार ही तिरुपति दर्शन करें

Tirupati Temple: चेन्नई, एजेंसियां। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने तिरुपति मंदिर दर्शन को लेकर VIPs से खास अपील की है। उन्होंने गणमान्य लोगों से...

Hunger havoc increases in Gaza: गाजा में भुखमरी का कहर बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय मदद न मिली तो तबाही अनिवार्य

Hunger havoc increases in Gaza: गाजा, एजेंसियां। इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच गाजा में भुखमरी का संकट गहराता जा रहा है।...

Nia Sharma: निया शर्मा ने किया चौंकाने वाला खुलासा: पहले थी अंकिता लोखंडे से नफरत!

Nia Sharma: मुंबई, एजेंसियां। लाफ्टर शेफ्स 2 के ग्रैंड फिनाले में निया शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, बताया कि पहले वो अंकिता लोखंडे से...

Tata Group: टाटा ग्रुप के ट्रेंट-टीसीएस के शेयरों में भारी गिरावट, निवेशकों को लगा बड़ा झटका

Tata Group: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनियों ट्रेंट और टीसीएस के शेयरों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा है। 2025 में...

Cyber fraud: रांची में साइबर ठगी का नया खेल: डिलीवरी कोड में छुपा खतरा

Cyber fraud: रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में साइबर ठगों ने ठगी का नया और खतरनाक तरीका अपनाया है।...

Human trafficking: SSB ने मानव तस्करी के खिलाफ कसा शिकंजा, भारत-नेपाल सीमा पर दो गिरफ्तार

Human trafficking: मधुबनी, एजेंसियां। भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 48वीं वाहिनी जयनगर की ‘जी’ कंपनी ने मानव तस्करी का बड़ा प्रयास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories