Monday, June 23, 2025

Jharkhand Weather Alert : इन जिलों में 1 से 3 घंटे में वज्रपात के साथ होगी बारिश [There will be rain with thunderstorms in these districts in 1 to 3 hours]

रांची। झारखंड के कई जिलों के लिए तात्काखलिक अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार अगले 1 से 3 घंटों में इन जिलों के कई इलाकों में वज्रपात के साथ आंधी चलने की आशंका है।

कई जगह बारिश हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।

चलेगी तेज हवा

मौसम केंद्र के अनुसार कुछ स्थानों पर तेज गति से हवा चलने की आशंका है। इसकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

इसका रखें ख्याल

अलर्ट को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। सु‍रक्षित स्था न में शरण लें। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें।

बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें। बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं करें।

इन जिलों में असर

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका प्रभाव बोकारो, गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग, चतरा, पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

मानसून अटका, इस बार जून में 20 प्रतिशत कम हुई बारिश; अगले 4 दिनों में मध्य भारत तक पहुंचने का अनुमान

Hot this week

Babulal: मुझे मुकदमे में फंसाने की हो रही साजिशः बाबूलाल [There is a conspiracy to implicate me in a case: Babulal]

Babulal: रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img