Monday, October 20, 2025

झारखंडः सासंद बनने चले ये विधायक हुए फेल [MLA looses seat]

- Advertisement -

रांची। झारखंड की 14 संसदीय सीटों पर स्थिति तकरीबन साफ हो चुकी है।

18वीं लोकसभा में झारखंड के कई विधायक, सांसद बनने का ख्वाब लेकर चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी।

बोरियो से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक लोबिन हेम्ब्रम राजमहल संसदीय सीट से चुनावी मैदान में थे, लेकिन कहीं भी मुकाबले में नजर नहीं आये।

मांडू संसदीय सीट से बीजेपी के विधायक रहे इन चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हो गये थे।

उनको हजारीबाग संसदीय सीट से मनीष जायसवाल के सामने उतारा गया था, जहां वे 2.5 लाख वोटों से पीछे चल रहे हैं। यह निर्णायक आंकड़ा भी कहा जायेगा।

सीता सोरेन को भी दुमका में मिली शिकस्त

जामा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक रहीं सीता सोरेन ने भी चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बीजेपी में आ गई थीं।

दुमका लोकसभा सीट पर उम्मीदवार सुनील सोरेन को बिठाकर सीता सोरेन को चुनावी मैदान में उतारा गया।

सीता सोरेन दुमका संसदीय सीट से चुनाव हार गईं। टुंडी से झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो को पार्टी ने गिरिडीह संसदीय सीट से चुनावी मैदान में उतारा था जहां वे अपने निकटम प्रतिद्वंदी आजसू के सीपी चौधरी से 80 हजार से ज्यादा मतों से चुनाव हारते दिख रहे हैं।

लोहरदगा सीट पर झामुमो विधायक चमरा लिंडा ने ताल ठोंकी थी। लगा था कि वे बड़ा असर डालेंगे लेकिन, वो 34 हजार के करीब वोट ही ले पाये।

इससे पहले 2009 और 2014 में चमरा लिंडा यहां निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 1.15 लाख वोट हासिल कर पाये थे।

गोड्डा संसदीय सीट पर पौड़ेयाहाट विधायक प्रदीप यादव लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे। उनको निशिकांत दुबे ने 1 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से हराया।

मनीष जायसवाल ने बचाई लाज

इस चुनाव में विधायक लोबिन हेम्ब्रम, सीता सोरेन, चमरा लिंडा, जेपी पटेल, मथुरा प्रसाद महतो और प्रदीप यादव सांसदी के लिए हाथ आजमा रहे थे लेकिन इनमें से सभी को हार मिली है।

वहीं बीजेपी के टिकट पर हजारीबाग से चुनाव लड़ रहे मनीष जायसवाल जीत की ओर अग्रसर हैं।

अब तक के नतीजों को देखें तो झारखंड की 14 संसदीय सीटों में से एनडीए गठबंधन 9 और इंडिया गठबंधन 5 सीटों पर जीत हासिल करता दिख रहा है।

बीजेपी को लोहरदगा, खूंटी और दुमका सीट में हार मिली। 2019 में ये सीटें बीजेपी के खाते में थी।

इसे भी पढ़ें

सीएम चंपाई ने झारखंड की जनता का जताया आभार

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories