रांची। झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक 10 जून को सांसद और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन की अध्यक्षता में होगी। यह बैठक गुरुजी के मोरहाबादी स्थित आवास में होगी। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसको लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग झारखंड की ओर से सूचना जारी की गई है। इसके तहत समिति के अध्यक्ष, विशेष आमंत्रित सदस्य, माननीय सदस्य, आमंत्रित सदस्य को बैठक को लेकर सूचना दी गई है।
9 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन
सरकार गठन के लगभग ढाई वर्ष बाद झारखंड में राज्य समन्वय समिति का गठन किया गया है। 9 सदस्यीय समन्वय समिति में अध्यक्ष शिबू सोरेन, आलमगीर आलम (कांग्रेस), राजेश ठाकुर (कांग्रेस), बंधु तिर्की (कांग्रेस), सत्यानन्द भोक्ता (राजद), विनोद कुमार पांडेय (झामुमो), फागु बेसरा (झामुमो), सरफराज अहमद (झामुमो) एवं योगेंद्र प्रसाद (झामुमो) शामिल हैं।