Saturday, July 26, 2025

झारखंडः एक दिन में रिकार्ड 333 नामांकन, आज आखिरी दिन [Jharkhand: Record 333 nominations in one day, today is the last day]

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है। गुरुवार को नॉमिनेशन का नया रिकॉर्ड बना। एक दिन में 333 से अधिक कैंडिडेट ने पर्चा दाखिल किया।

ऐसा इसलिए कि पहले फेज में राज्य में पहली बार 43 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। इसके पहले 2014 और 2019 में पहले चरण में 13-13 सीटों के लिए ही चुनाव हुए थे।

गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय और भाई बसंत सोरेन ने दुमका से नामांकन किया। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने चंदनकियारी, पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने रांची और नीलकंठ सिंह मुंडा ने खूंटी से नामांकन पत्र भरा।

एनडीए के 39 और इंडी गठबंधन के 29 ने भरा पर्चाः

मेगा नॉमिनेशन शो में एनडीए के 39 और इंडिया ब्लॉक के 29 प्रत्याशी शामिल हुए। हर प्रत्याशी के साथ भाजपा की ओर से कोई न कोई राष्ट्रीय नेता, मुख्यमंत्री-मंत्री मौजूद रहे।

कांग्रेस की ओर से भी ऐसी ही कोशिशें हुईं। प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, सुबोधकांत सहाय समेत कई प्रमुख चेहरों ने चुनावी सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

झामुमो ने खूंटी में प्रत्याशी बदलाः

हेमंत सोरेन ने पार्टी प्रत्याशी धनंजय सोरेन के नामांकन में शामिल होने के बाद बोरियो में सभा की। वहीं JMM ने खूंटी से अपना प्रत्याशी भी बदल दिया है। स्नेहलता कंडुलना की जगह सूर्या मुंडा को मैदान में उतारा है।

आज नामांकन का अंतिम दिनः

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि पहले और दूसरे फेज के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण नामांकन हुआ। शुक्रवार को पहले फेज के नामांकन का अंतिम दिन है।

28 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 30 अक्टूबर को नाम वापसी होगी। पहले चरण की 43 सीटों के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

इसे भी पढ़े

झारखंडः इंडी गठबंधन में किचकिच, RJD अड़ा, माले की धमकी

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Heavy rain alert: झारखंड में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Heavy rain alert: रांची। झारखंड में मानसून सक्रिय है और मूसलाधार बारिश हो रही है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड में...

Encounter in Bihar: कुख्यात अपराधी अजय नट की पुलिस से मुठभेड़, लगी 2 गो’लियां

Encounter in Bihar: गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में शनिवार की अहले सुबह पुलिस और कुख्यात नट गिरोह के 25 हजार के इनामी अपराधी अजय नट...

राहुल गांधी का गुजरात दौरा: 26 जुलाई को वडोदरा में सहकारी दुग्ध उत्पादकों के साथ बैठक

Rahul Gandhi Gujarat visit: गांधीनगर, एजेंसियां। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 26 जुलाई को गुजरात का दौरा किया, जहां उन्होंने वडोदरा के जितोदिया गांव...

Voter list: वोटर लिस्ट से हटेंगे 65 लाख नाम, आंकड़े जारी

Voter list: पटना, एजेंसियां। बिहार में चल रहे विशेष सघन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के पहले चरण के बाद चुनाव आयोग ने एक अहम रिपोर्ट...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने JLKM कार्यकर्ताओं को दी सलाह, सोशल मीडिया वार से बचें

Jairam Mahato: बोकारो। सोशल मीडिया ने झारखंड के एक युवा को फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया। यू-ट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल...

Naveen Jaiswal: नवीन जायसवाल बने बीजेपी के मुख्य सचेतक, राज सिन्हा और नागेंद्र महतो उप सचेतक

Naveen Jaiswal: रांची। बीजेपी ने झारखंड विधानसभा में संगठनात्मक बदलाव किया है। पार्टी ने विधायक नवीन जायसवाल को विधानमंडल दल का मुख्य सचेतक बनाया...

रक्षाबंधन 2025: पूजा की थाली में रखें ये 5 चीजें, मिलेंगे शुभ फल

रक्षाबंधन 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 9 अगस्त को मनाया जाएगा। यह दिन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक होता...

Swarnarekha river: जमशेदपुर में खरकई और स्वर्णरेखा नदियां उफनाईं, प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क

Swarnarekha river: जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण खरकई नदी का जलस्तर 3.5 मीटर और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 0.20...
spot_img

Related Articles

Popular Categories