रांची। विश्वा के हर कोने में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। अक्सर साइबर क्राइम से जुड़ी खबरें सामने आते रहते हैं।इसी बीच झारखंड में साइबर कॉल की घटना सामने आ रही हैं
जहां कॉल करने वाला खुद को CBI अधिकारी बताता है और परिवार के सदस्य को किसी मामले में फंसाने की धमकी देता है।
इसको लेकर झारखंड पुलिस ने लोगों को सावधान किया है। झारखंड पुलिस ने कहा कि क्या आपको किसी ‘सीबीआई अधिकारी’ या किसी सरकारी अधिकारी से संवेदनशील जानकारी मांगने वाला का कॉल आया है?
यह एक घोटाला है, इसके झांसे में न आयें। किसी के साथ इस तरह की घटना होती है तो साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें
आरजी कर कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या मामले में सीबीआई करेगी नार्को टेस्ट