Hatia MLA degree dispute
रांची। रांची के नवीन जायसवाल की स्नातक डिग्री को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने वर्ष 2021 में जेएन कॉलेज धुर्वा से नागपुरी विषय में स्नातक किया और टॉपर भी रहे। लेकिन अब उनकी पढ़ाई और उपस्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
छात्र नेता विशाल यादव का यादव छात्र नेता विशाल यादव ने आरटीआई के जरिए जानकारी हासिल करने का दावा करते हुए कहा कि विधायक नागपुरी विषय में टॉपर रहे हैं। हालांकि कॉलेज प्रशासन उनकी कक्षा की उपस्थिति से जुड़ी जानकारी उपलब्ध नहीं करा सका। बताया गया कि संबंधित अटेंडेंस रजिस्टर विभागाध्यक्ष के सेवानिवृत्त होने के बाद से उपलब्ध नहीं है, जिससे विवाद और बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार इसी कॉलेज से भाजपा नेता आशा लकड़ा ने भी वर्ष 2021 में नागपुरी विषय से परीक्षा पास की थी और उन्हें 7.1 सीजीपीए अंक मिले थे।
डिग्री जांच की मांग
इस मामले पर विपक्ष ने भी सवाल उठाए हैं। झामुमो प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय और कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने डिग्री को लेकर जांच की मांग की है। वहीं विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि पढ़ाई की कोई उम्र सीमा नहीं होती और किसी को आपत्ति है तो जांच करा सकता है।







