Monday, October 20, 2025

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सिंहभूम के आम अवाम की भावनाओं का राजनीतिक दोहन किया है : सुदेश महतो

- Advertisement -

रांची : साढ़े चार साल से सत्ता का सुख भोग रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा लोकसभा चुनावों में जनता के सामने विकास का कोई एक उदाहरण पेश करने की स्थिति में नहीं हैं।

और न ही इनके पास राज्य के प्रमुख विषयों पर कई सोच अथवा स्पष्ट विचार है। लोगों की भावनाओं को कुरेद कर राजनीति करना ही जेएमएम की मंशा रही है।

लोकसभा चुनावों में करारी हार के लिए जेएमएम और कांग्रेस दोनों को तैयार रहना चाहिए।

यह बातें शुक्रवार को आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने चाईबासा स्थित गांधी मैदान में आयोजित सिंहभूम लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में कही।

इस सम्मेलन में लोकसभा क्षेत्र के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला कमिटी, जिला के सभी प्रखंड प्रभारी एवं क्षेत्र के सभी इकाइयों के प्रखण्ड अध्यक्ष, सचिव तथा पंचायत एवं ग्राम प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर सिंहभूम क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और कई समाजसेवियों ने आजसू का दामन थामा।

सुदेश महतो ने कहा कि सरकार ने चार सालों में राज्य की खान संपदा को लूटने और लूटने वालों को संरक्षण देने का काम किया है।

नियोजन, विस्थापन और स्थानीय नीति का वादा कर सत्ता में आए लोग एक भी नीति नहीं बना पाए।

उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की राजनीति का इतिहास पलट कर देख लीजिये, इसमें कहीं झारखंडियों का भला करने की मंशा नहीं दिखेगी।

झामुमो में विरासत की राजनीति हावी है। अब एनडीए की एकजुटता के सामने अवसरवादी गठबंधन का टिक पाना मुश्किल होगा।

आजसू के इस सम्मेलन में सिंहभूम से एनडीए की उम्मीदवार गीता कोड़ा भी उपस्थित रही।

सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं को उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए साथ ही उन्होंने गीता कोड़ा के ऐतिहासिक जीत के लिए लोगों से आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सिंहभूम जनता इस बार राज्य सरकार के कुशासन के खिलाफ मतदान करेगी।

राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री ने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच नहीं करा कर लाखों युवाओं से किया अपना पहला वादा भी पूरा नहीं किया। इसका जवाब कोल्हान की जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर देगी।

मौके पार्टी के प्रधान महासचिव राम चन्द्र सहिस ने कहा कि आजसू के नेतृत्व ने झारखंडियों को राजनीतिक और सामाजिक न्याय देने का काम किया है।

यह चुनाव ऐतिहासिक होगा। राज्य की जनता ने सभी 14 सीटों पर एनडीए को जिताने का निश्चय किया है।

आने वाले 13 मई को सिंहभूम के मतदाता अपने मत का प्रयोग कर गीता कोड़ा को विजयी बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मज़बूत करने का काम करेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचन्द्र सहिस, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, उपाध्यक्ष स्वप्न सिंहदेव, महासचिव हरेलाल महतो, रीना गोडसारा, रविशंकर मौर्य, सचिव सत्यनारायण महतो, सिद्धार्थ महतो, प॰ सिंहभूम जिलाध्यक्ष रामलाल मुण्डा, सरायकेला जिलाध्यक्ष सचिन महतो, नन्दू पटेल, सुजीत गिरी, अमित महतो, जितेंद्र सिंह इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

इन्होंने ली सदस्यता

सहलियानी लोमगा (पूर्व मुखिया), मीना बारला, दीपा पान, बहमनी सुरीन, शीतल सुरीन, कल्पना बागे, शावधानी कांदूरना, जुलियानी सुरीन, जेमा पूर्ति, अनीता बेंगरा, बिलाशी देवी, शिल्पा मंडल, विनीता कैरे, शांति दास, शांति नाग, कोहती होरा, दिव्या ज्योति, पूर्णिमा केरकेट्टा, सरिता बोदरा, सुशांति कैरे, किरण कैरे, जस्मीन, खुशी सैंडिल, चुटकिला लोहारा, गजाला शैख, सिमरन शाह, उमा टोप्पो, सफीरा सैंडी, श्रुति नाग, मयशा कुमारी, ग्रसवारी दास, सुनरी सैंडी, जसपीन एक्का, नैसा कुमारी, लक्ष्मी बांद्रा, सबत्री बद्रा, अरिता दत्ता, संतोष तांती, जोतो बोहरा, बिरसा बोदरा, राज गोप, बिरसा मुंडा, मसीह बोदरा, जोहान बोदरा, रोशन खलखो और मझगांव विधानसभा से श्याम गोप (जेएमएम), रजत बारीक, ग्रेस गुलाब नागे (जेएमएम), माधो बिरुवा, हुरदव कुंकल (जेएमएम, बीस सूत्री सदस्य), गोविंद चातर और गीतांजलि के नाम शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

ओडिशा के नंदनकानन चिड़ियाघर में सफेद बाघिन स्नेहा की मौत

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories