Thursday, July 31, 2025

झारखंड सरकार का 1 लाख 16 हजार करोड़ का बजट पेश, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का ऐलान

रांची : झारखंड सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए एक लाख 16 हजार 418 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने लगातार चौथी बार बजट पेश करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने ग्रामीण विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य की योजनाओं पर विशेष फोकस रखा है। बजट में राज्य के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का एलान किया गया है।

जमशेदपुर और रांची में मिल्क पाउडर प्लांट स्थापित किया जायेगा

महत्वपूर्ण बजट घोषणाओं में मोटे अनाजों की खेती और प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए मिलेट मिशन योजना शुरू करने, दुमका और बोकारो में इसी वर्ष हवाई अड्डे चालू करने, राज्य के स्कूलों में प्रारंभिक कक्षाओं में पहली बार उडि़या और बांग्ला की पढ़ाई शुरू करने, जमशेदपुर और रांची में मिल्क पाउडर प्लांट स्थापित करने, सभी राजकीय विश्वविद्यालयों में राजकीय विश्वविद्यालय में इनोवेशन कम स्टार्टअप सेंटर बनाने जैसे ऐलान शामिल हैं।

विपक्ष ने किया बजट भाषण का बहिष्कार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को पेश बजट को राज्य के बहुमुखी विकास को बढ़ावा देने वाला बताया है, जबकि राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के विधायकों ने बजट को घिसी-पिटी घोषणाओं का पुलिंदा बताते हुए बजट भाषण का बहिष्कार कर दिया।

बीते वर्ष की तुलना में 15,317 करोड़ रुपए अधिक का बजट

वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 15,317 करोड़ रुपए अधिक का बजट है। पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य के बजट का कुल आकार 1 लाख 1 हजार 101 करोड़ रुपए का था। वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य ने अपने राजस्व आय में उत्तरोत्तर वृद्धि हासिल की है। वर्ष 2019-20 में कुल राजस्व आय 25 हजार 521 करोड़ 43 लाख रुपये थी जो वर्ष 2021-22 में 31 हजार 320 करोड़ 36 लाख रुपये हो गयी तथा वर्ष 2022-23 में 22.28 प्रतिशत वृद्धि के साथ 38 हजार 612 करोड़ 84 लाख रुपये रहने का अनुमान है।

स्कूली शिक्षा और साक्षरता पर जोर

बजट में स्कूली शिक्षा और साक्षरता पर भी जोर देते हुए हुए इसके लिए 12,546 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। राज्य की सभी पंचायतों को जीरो ड्रॉप आउट पंचायत बनाने का लक्ष्य तय किया है। सभी सरकारी विद्यालयों में बालिकाओं और बालकों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे। साथ ही कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पहली बार बांग्ला और उड़िया भाषा में शिक्षा दी जाएगी। अब तक मुंडारी, कुड़ुख, हो, खड़िया एवं संताली जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में प्रारंभिक शिक्षा दी जाती थी।

नेतरहाट विद्यालय की तर्ज पर चाईबासा, दुमका तथा बोकारो में आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे

वित्त मंत्री ने कहा कि नेतरहाट विद्यालय की तर्ज पर चाईबासा, दुमका तथा बोकारो में आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे। उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को मदद देने के लिए गुरूजी क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना और एकलव्य प्रशिक्षण योजना (निःशुल्क कोचिंग के लिए) में 37000 बच्चों को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य के अलावा बरही, बुंडू, पतरातू, चाईबासा, जमशेदपुर, खूंटी में नये राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज खोले जाने का प्रस्ताव रखा गया है।

गोड्डा, जामताड़ा, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, खूंटी, बगोदर, पलामू में बने पॉलिटेकनिक कॉलेज का संचालन अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू कर दिया जायेगा। आंगनबाड़ी अभियान योजना के तहत बच्चों को पोशाक और टेस्ट बुक दिया जायेगा। राज्य में इस वित्तीय वर्ष के लिए 500 नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण किया जाएगा।

इसके लिए 100 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया जा रहा है। आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय में 1700 की बढ़ोतरी की गई है। उन्हें पहले प्रतिमाह 3100 रुपये दिए जाते थे। अब 4800 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। सरकार सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन भी देगी।

राज्य में नई खाद्य संस्करण प्रोत्साहन नीति बनाने की योजना है। राज्य में काफी संख्या में ऐसे गांव हैं जो जंगल के बीचो-बीच में बसे हैं। राज्य सरकार की ओर से ऐसे गांवों के लिए 400 किलोमीटर सड़क का प्रस्ताव किया गया है। सूखा राहत के लिए प्रत्येक किसान परिवार को 3500 रुपए का लाभ मिलेगा। फर्टिलाइजर का उपयोग कम करने और जैविक कृषि की दिशा में सरकार इस वर्ष फसल सुरक्षा योजना लागू करेगी।

1 लाख किसानों की जमीन पर सिंचाई कूप का निर्माण कराया जायेगा। सरकार पंचायत सचिवालय सृद्ढीकरण योजना शुरू  करेगी। इसके तहत प्रत्येक सचिवालय में ज्ञान केंद्र की स्थापना होगी। प्रत्येक सचिवालय में 65 इंच का एलईडी टीवी लगेगा।

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Stock Market: Share Market में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 595 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Stock Market: मुंबई, एजेंसियां। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट है। बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स...

Kingdom: ‘किंगडम’ में दमदार वापसी, विजय देवरकोंडा की परफॉर्मेंस ने छू लिया दिल

Kingdom: मुंबई, एजेंसियां। विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंगडम’ 31 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसके साथ ही फिल्म का...

DTOs transferred: झारखंड में 12 डीटीओ का ट्रांसफर, जानिए किसकी कहां हुई पोस्टिंग

DTOs transferred: रांची। झारखंड के 12 जिलों में नए जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) की नियुक्ति और पदस्थापन की गई है। इस संबंध में कार्मिक,...

Petroleum companies: भारत को अमेरिका का बड़ा झटका, 6 पेट्रोलियम कंपनियों पर एक्शन

Petroleum companies: नई दिल्ली, एजेंसियां। अमेरिका ने भारत की छह पेट्रोलियम कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों में हलचल...

Himachal Pradesh Landslides: हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन से 302 सड़कें बाधित, सात दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

Himachal Pradesh Landslides: शिमला, एजेंसियां। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राज्य में गुरुवार...

Lifestyle: डेड स्किन हटाएं और स्किन को करें रिपेयर, ट्राई करें ये घरेलू बॉडी स्क्रब

Lifestyle: नई दिल्ली,एजेंसियां । डेड स्किन हटाएं और पाएं दमकती त्वचा, ये 5 घरेलू स्क्रब ज़रूर आज़माएंअगर आप बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त...

Chemistry professor Mamta Pathak: पति हत्या केस में छतरपुर की केमिस्ट्री प्रोफेसर ममता पाठक को मिली आजीवन कारावास की...

Chemistry professor Mamta Pathak: भोपाल, एजेंसियां। मध्य प्रदेश के छतरपुर की केमिस्ट्री प्रोफेसर ममता पाठक को अपने पति डॉ. नीरज पाठक की हत्या के...

Health Tips: पेट दर्द से न लें हल्के में, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

Health Tips: नई दिल्ली, एजेंसियां। आजकल की व्यस्त जीवनशैली में हम अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। खासकर पेट दर्द जैसी समस्या को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories