Thursday, October 23, 2025

महिला सशक्तिकरण के लिए झारखंड सरकार प्रतिबद्ध: चंपई

- Advertisement -

रांची, एजेंसियां। राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिला कर्मियों को अपने नाबालिग बच्चों की देखभाल के लिए 730 दिनों का मातृत्व अवकाश देने का निर्णय को लेकर महिला कर्मियों के बीच हर्ष का वातावरण है।

इसी सिलसिले में आज महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की सैकड़ों महिला कर्मियों ने ढोल- नगाड़े और अबीर- गुलाल के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए आभार जताया।

राज्य के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मजबूत परिवार, समाज राज्य और देश के निर्माण के लिए महिलाओं का सशक्त होना आवश्यक है।

यही वजह है कि उनकी सरकार महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की है।

इसी कड़ी में राज्य की सेवा दे रहे महिला कर्मियों के हित में उन्हें सेवाकाल में अपने बच्चों की देखभाल के लिए दो वर्षों का अवकाश देने का फैसला लिया है।

इससे निश्चित तौर पर महिला कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और वे समर्पित भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य के विकास में भागीदार बनेंगी।

महिलाओं के हित में सरकार कर रही है बेहतर कार्य

महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की महिला कर्मियों ने मुख्यमंत्री को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि सरकार महिला पदाधिकारी और कर्मियों के हित में लगातार निर्णय ले रही है।

हमारी मांगों को लेकर सरकार का रवैया हमेशा से सकारात्मक देखने को मिल रहा है। आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ अन्य लाभ और सुविधाएं देने की मांग को इस सरकार ने पूरा कर उन्हें सम्मान देने का काम किया है।

हम सभी आपको भरोसा दिलाते हैं कि कि राज्य को बेहतर बनाने में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।

इस अवसर पर महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की सहायक निदेशक कंचन सिंह, ज़िला समाज कल्याण पदाधिकारी लातेहार अलका हेम्ब्रम और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलिशा कुमारी समेत राज्य भर से आईं विभाग की महिला पदाधिकारी और कर्मी, महिला पर्यवेक्षिकायें तथा सहायिका एवं सेविकाएँ मौजूद थीं।

इसे भी पढ़ें 

बेटी का हत्यारा 6 साथियों संग धराया

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories