Jharkhand government:
कच्छ, एजेंसियां। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा प्रखंड के मटिहाना निवासी 13 प्रवासी मजदूर गुजरात के कच्छ जिले में फंसे हुए हैं। मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्हें खाना नहीं दिया जा रहा है और उनका वेतन भी रोका गया है।
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया
पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि मजदूर सुरक्षित हैं, लेकिन कंपनी ने घर लौटने की अनुमति नहीं दी। जिला प्रशासन और गुजरात के अधिकारियों से समन्वय कर उनकी सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की जाएगी।
हेमंत सोरेन को टैग कर श्रमिकों की दुर्दशा साझा की
पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग कर श्रमिकों की दुर्दशा साझा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्य श्रम विभाग और प्रवासी नियंत्रण प्रकोष्ठ को उन्हें वापस लाने का निर्देश दिया। प्रवासी नियंत्रण प्रकोष्ठ की अधिकारी शिखा लकड़ा ने कहा कि कंपनी प्रबंधन से बातचीत कर मजदूरों का वेतन दिलाने और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें
Municipal elections: नगर निकाय चुनाव नहीं होने से 2100 करोड़ का नुकासन