केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 19 और 20 को दिल्ली में
रांची। कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज होने वाली है, जिसमें उम्मीदवारों के नाम तय कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाएंगे।
इन नामों पर अंतिम निर्णय 19-20 अक्तूबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया जाएगा।
राजद ने 22 सीटों पर ठोका दावाः
उधर, राजद ने झारखंड की 22 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा ठोका है।
राजद के प्रदेश संसदीय बोर्ड ने सर्वसम्मति से सीटों का चयन और प्रत्याशियों के नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के हाथों तय करने का निर्णय लिया है।
इसे भी पढ़ें