Wednesday, October 1, 2025

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन लेंगे तीसरी बार सीएम पद की शपथ [Jharkhand Chief Minister Champai Soren resigns, Hemant Soren will take oath as CM for the third time]

- Advertisement -

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन राजभवन के लिए निकल चुके हैं।

हेमंत सोरेन तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को जेएमएम विधायक दल का नेता चुना था।

हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर से शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे।

झारखंड 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग हुआ था और अलग राज्य बना था। सीएम आवास में हुई बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा हेमंत सोरेन के भाई बसंत और पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं।

हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद लगभग पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा किया गया था। उन्होंने 31 जनवरी को अपनी गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

राजभवन की ओर से हेमंत सोरेन को शाम 7.30 बजे का समय मिलने का दिया गया था। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे हैं।

इस्तीफा के साथ ही हेमंत सोरेन सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। हेमंत सोरेन के अगुवाई में गठबंधन सरकार का गठन होगा। सत्ता पक्ष के विधायकों का हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र भी तैयार है।

हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद से हेमंत सोरेन एक्शन में हैं। झारखंड में 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में हेमंत सोरेन सत्ता की कुर्सी पर काबिज होना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें

तीसरी बार मुख्यमंत्री बनकर हेमंत सोरेन रचेंगे इतिहास

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mahakali: अक्षय खन्ना का दमदार फर्स्ट लुक आया सामने, निभाएंगे असुरों के गुरु का किरदार

Mahakali: नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रशांत वर्मा की आगामी पौराणिक फिल्म ‘महाकाली’ से अभिनेता अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म में अक्षय...

Navratri special: घर पर बनाएं नवरात्रि स्पेशल स्वादिष्ट आटे का हलवा

Navratri special: रांची। नवरात्रि व्रत के दौरान भक्तजन विशेष पकवानों का आनंद लेते हैं। इस अवसर पर घर पर आसानी से बन सकने...

Mumbai-Delhi Indigo flight: मुंबई-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

Mumbai-Delhi Indigo flight: नई दिल्ली, एजेंसियां। मंगलवार सुबह मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 762 को बम की धमकी मिलने से दिल्ली...

WhatsApp: WhatsApp को कड़ी टक्कर दे रहा भारतीय मैसेजिंग ऐप Arattai, बना नंबर वन

WhatsApp: मुंबई, एजेंसियां। Arattai App: भारत की टेक कंपनी जोहो कॉर्पोरेशन की मैसेजिंग ऐप Arattai इन दिनों धूम मचा रही है। कुछ दिन पहले...

UPSC Recruitment 2025: 213 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर, जल्दी करें आवेदन

UPSC Recruitment 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 213 पदों के लिए आवेदन की अंतिम विंडो खोल रखी है, जो...

Vijay Kumar Malhotra RIP: BJP नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में निधन

Vijay Kumar Malhotra RIP: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली बीजेपी के पहले अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का 94...

Bihar releases final SIR list: बिहार में SIR की फाइनल लिस्ट जारी, पहले ड्राफ्ट में 65 लाख लोगों के...

Bihar releases final SIR list: पटना, एजेंसियां। चुनाव आयोग ने बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी...

Bhutan Two new Rail: भारत और भूटान के बीच चलेगी ट्रेन, दो नई रेल संपर्क परियोजनाओं को हरी झंडी

Bhutan Two new Rail: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और भूटान के बीच ट्रेन चलेगी। केंद्र सरकार ने 4,033 करोड़ रुपये की लागत से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories