रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 43 सीटों के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है। सभी सीटों पर सीधा मुकाबला NDA और INDIA गठबंधन के बीच होगा। इस चरण में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन और कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है।
बागी उम्मीदवार भी कई सीटों पर चुनौती देते नजर आयेंगे। पहले चरण में 43 सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस चरण के लिए कुल 683 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। 11 नवंबर की शाम चुनाव प्रचार का शोर भी थम जायेगा। पहले चरण में दक्षिणी छोटानागपुर, उत्तरी छोटानागपुर, पलामू और कोल्हान प्रमंडल की अधिकांश सीटों पर मतदान है।
कई निर्दलीय भी ठोक रहे तालः
इस चरण में विभिन्न दलों के उम्मीदवारों के अलवा कई निर्दलीय भी चुनाव मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला NDA और INDIA गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच ही माना जा रहा है। कुछ सीटों पर जयराम महतो की पार्टी JLKM, अन्य क्षेत्रीय दल और निर्दलीय उम्मीदवार भी मुकाबले को त्रिकोणीय जरूर बना रहे हैं। जबकि दो सीटों पर कांग्रेस और आरजेडी के बीच फ्रेंडली फाइट हो रही है।
पूर्व सीएम, कई मंत्रियों और पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव परः
पहले चरण में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू दास और पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसके अलावा मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व मंत्री सरयू राय, मंत्री दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, पूर्व मंत्री सीपी सिंह, सांसद महुआ माजी और मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी चुनाव मैदान में हैं।
बागी उम्मीदवारों से NDA और INDIA गठबंधन को मिलेगी चुनौतीः
पहले चरण में जिन 43 विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है, उनमें से कई विधानसभा सीटों पर दोनों खेमों के बागी उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ये बागी उम्मीदवार NDA और INDIA गठबंधन के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए चुनौती खड़ा करेंगे।
पहले चरण में इनके बीच है मुख्य मुकाबलाः
विधानसभा सीट – INDIA – NDA – अन्य
- कोडरमा – सुभाष यादव RJD – नीरा यादव BJP
- बरकट्ठा – केदार हाजरा JMM – अमित यादव BJP
- बरही – अरुण साहू Cong – मनोज यादव BJP
- बड़कागांव – अंबा प्रसाद Cong – रोशन लाल चौधरी BJP
- हजारीबाग – मुन्ना सिंह Cong – प्रदीप प्रसाद BJP
- सिमरिया – मनोज चंद्रा JMM – उज्जवल दास BJP
- चतरा – रश्मि प्रकाश RJD – जर्नादन पासवान LJP (R)
- बहरागोड़ा – समीर मोहंती JMM – दिनेशानंद गोस्वामी BJP
- घाटशिला – रामदास सोरेन JMM – बाबूलाल सोरेन BJP
- पोटका – संजीव सरदार JMM – मीरा मुंडा BJP
- जुगसलाई – मंगल कालिंदी JMM – रामचंद्र सहिस BJP
- जमशेदपुर पूर्वी – अजय कुमार Cong – पूर्णिमा साहू दास AJSU
- जमशेदपुर पश्चिमी – बन्ना गुप्ता Cong – सरयू राय JDU
- ईचागढ़ – सबिता महतो JMM – हरेलाल महतो AJSU – अरविंद सिंह
- सरायकेला – गणेश महली JMM – चंपाई सोरेन BJP
- चाईबासा – दीपक बिरुआ JMM – गीता बलमुचू BJP
- मझगांव – निरल पुरती JMM – बड़कुंवर गगराई BJP
- जगन्नाथपुर – सोना राम सिंकू Cong – गीता कोड़ा BJP
- मनोहरपुर – जगत मांझी JMM – दिनेश चंद्र बोयपाई AJSU
- चक्रधरपुर – सुखराम उरांव JMM – शशिभूषण समद BJP
- खरसावां – दशरथ गगराई JMM – सोनाराम बोदरा BJP
- तमाड़ – विकास मुंडा JMM – राजा पीटर JDU – राजकुमार मुंडा JP
- तोरपा – सुदीप गुड़िया JMM – कोचे मुंडा BJP
- खूंटी – रामसूर्य मुंडा JMM – नीलकंठ सिंह मुंडा BJP
- रांची – महुआ माजी JMM – सीपी सिंह BJP
- हटिया – अजयनाथ शाहदेव Cong – नवीन जायसवाल BJP
- कांके – सुरेश बैठा Cong – जीतू चरण राम BJP
- मांडर – शिल्पी नेहा तिर्की Cong – सन्नी टोप्पो BJP
- सिसई जिगा – सोसारन होरो JMM – अरुण उरांव BJP
- गुमला – भूषण तिर्की JMM – सुदर्शन भगत BJP
- बिशुनपुर – चमरा लिंडा JMM – समीर उरांव BJP – शिव कुमार भगत
- सिमडेगा – भूषण बाड़ा Cong – श्रद्धानंद बेसरा BJP
- कोलेबिरा – नमन विक्सल कोंगाड़ी Cong – सुजान टोप्पो BJP
- लोहरदगा – रामेश्वर उरांव Cong – नीरू शांति भगत AJSU
- मनिका – रामचंद्र सिंह Cong – हरेकृष्ण सिंह BJP – मुनेश्वर उरांव
- लातेहार – बैद्यनाथ राम JMM – प्रकाश राम BJP
- पांकी – लाल सूरज Cong – कुशवाहा शशिपूजन मेहता BJP
- डालटनगंज – केएन त्रिपाठी Cong – आलोक चौरसिया BJP
- विश्रामपुर – सुधीर चंद्रवंशी Cong – रामचंद्र चंद्रवंशी BJP – नरेश सिंह RJD
- छतरपुर – राधाकृष्ण किशोर Cong – पुष्पा देवी BJP – विजय राम RJD
- हुसैनाबाद – संजय कुमार यादव RJD – कमलेश सिंह BJP
- गढ़वा – मिथिलेश ठाकुर JMM – सत्येंद्र नाथ तिवारी BJP
- भवनाथपुर – अनंत प्रताप देव JMM – भानु प्रताप शाही BJP
इसे भी पढ़ें
रांची की सभी सीटों पर मुकाबला रोचक, देखें किस सीट पर कौन भारी