Monday, July 7, 2025

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने दिया यशस्विनी सहाय को समर्थन

रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला की बैठक रविवार को सिल्ली में हुई। इसमें इंडिया गठबंधन औऱ कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को समर्थन देने का निर्णय लिया गया।

बैठक में मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि मान-सम्मान की रक्षा के लिए ही झारखंड आंदोलनकारियों ने संघर्ष किया एवं शहादत दी।

पुन: राजकीय मान सम्मान की रक्षा के लिए शहादत देनी पड़ी तो सबसे पहला नाम पुष्कर महतो का होगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जबरदस्त चुनौती की स्थिति है।

ऐसे में पंच परगना के लोगों को तय करना है कि झारखंड आंदोलनकारी की पुत्री यशस्विनी सहाय को चुनाव में समर्थन देंगे। अपने परिवार की शक्ति को मजबूत करेंगे।

केंद्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारियों को अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए एक और संघर्ष करने की आवश्यकता है।

हम अलग राज्य के लिए लड़े हैं और अब अलग पहचान और रोजी रोजगार, पेंशन का अधिकार भी लड़ कर लेंगे।

एक-एक आंदोलनकारी को सम्मान और पेंशन राशि मिलनी चाहिए। इसके लिए लगातार आंदोलन चलाया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए झारखंड आंदोलनकारी जिला संयोजक रतन लाल महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के हितों की जो बात करेगा, लोकसभा चुनाव में उस राजनीतिक दल को ही समर्थन दिया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन आंदोलनकारी लक्ष्मी नारायण महतो ने किया। इस मौके पर राहे बिनवाडीह के मुखिया श्याम सुंदर, बंता दक्षिणी के मुखिया गंगा नारायण सिंह मुंडा, सिल्ली के राजा पुष्पेंद्र नाथ शाहदेव, पूर्व प्राचार्य कन्हैया लाल महतो, विष्णु चरण गिरि, सैय्यद कमर आलम, शत्रुघ्न महतो, निवारण महतो, सनत कुमार राय, दुर्लभ चंद महतो, तारा माझी, तुलसीदास मांझी, फाल्गुनी यादव, दिनेश कुमार महतो, अशोक कुमार महतो, राम पदो महतो, अनिल कुमार महतो, श्रीधर महतो, पंकज कुमार रवि सहित अन्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

किसी को स्वीटी या बेबी कह देने भर से ही यह यौन टिप्पणी नहीं बन जाती

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

7 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of 7 July]

Important events: 1753 संसद के एक अधिनियम द्वारा ब्रिटिश संग्रहालय...

Today Horoscope: आज का राशिफल 7 जुलाई 2025, सोमवार [Today’s horoscope 7 July 2025, Monday]

Today Horoscope: 07 जुलाई 2025 आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की...

l वैदिक पंचांग l 07 जुलाई 2025, सोमवार [l Vedic Almanac l 07 July 2025, Monday]

Vedic Almanac : विक्रत संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img